चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए शासकीय आवास पर सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में सीएम धामी ने चारों धामों में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए योजना पर काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीएम धामी ने शीतकालीन यात्रा को और अधिक सुविधापूर्ण बनाने और पौराणिक स्थलों के विकास के लिए विशेष प्रयास करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और यात्रा का अनुभव सुखद रहे।
चारधाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को सशक्त बनाने के लिए पोर्टल को तकनीकी दृष्टिकोण से मजबूत करने एवं यात्रा प्राधिकरण के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
