पिछले कई दिनों से पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा था। कल्जीखाल ब्लॉक के अणेथ गांव में गुलदार बंदरों के पिंजरे में कैद हो गया है।
बता दें पौड़ी में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक मचा हुआ था। जिस कारण प्रशासन ने दर्जनों गांव में कर्फ्यू लगा दिया था। बाघ को पिंजरे में कैद देख स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मल्ली जयवीर सिंह को दी। ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में बंदरों द्वारा ग्रामीणों को काटकर घायल करने की आए दिन घटना सामने आ रही थी। जिससे निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में बंदर पकड़ने वाले पिंजरे लगाए थे। जिसमे पूर्व में पिंजरे में कुछ बंदर कैद भी हुए थे। जिन्हें वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया था।
लेकिन इस बार बंदरों के पिंजरे में गुलदार को कैद देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पसर गया है। बंदरों का पिंजरा हल्का होने के कारण कैद गुलदार पिंजरे में आक्रामक दिखाई दिया जिसके कारण कोई भी ग्रामीण पिंजरे के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। ऐसे में वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज ले लाई है रेंजर ललित मोहन ने बताया की गुलदार को अब सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
