सीएम धामी का बड़ा फैसला, विपक्षी और निर्दलीय विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों की करेंगे समीक्षा

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लिया है। बता दें अब सीएम धामी विपक्षी विधायकों और निर्दलीय विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों की भी समीक्षा करने जा रहे हैं।

पहले सीएम धामी ने लोकसभा वार भाजपा विधायकों के विधानसभा वार विकास कार्यों की समीक्षा की थी। अब गढ़वाल मंडल के निर्दलीय विधायक और विपक्षी दल के विधायकों के विधानसभाओं की भी समीक्षा करने का फैसला लिया है। बता दे कल समीक्षा बैठक सचिवालय में 11 बजे से शुरू होनी है।

इन विधानसभा क्षेत्रों की होगी समीक्षा

यमुनोत्री, बदरीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर लक्सर, खानपुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभाओं की समीक्षा बैठक होगी।