वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023 -24 का बजट पेश किया है जिसमे केंद्र सरकार ने आम जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। बजट में कई बड़ी योजनाओं को शामिल किया हैं। तो कई तरह के पुराने शुल्कों को हटाने का भी ऐलान किया हैं। समझते है की 2023-24 में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
क्या हुआ महंगा
- सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया।
- ब्लेंडेड सीएनजी पर जीएसटी हटाया, जिससे कीमतों में कमी आएगी।
- कंपाउंडेड रबड़ पर बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी की गई
- सोने के बार से बने आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा
- किचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 15% की गई।
क्या हुआ सस्ता
- प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट।
- मोबाइल पुर्जों और कैमरा लेंसों के आयात शुल्क में छूट का प्रावधान।
- हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए आयात सीमा शुल्क में छूट।
सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही देश के लोगों के सामने शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।
बजट में उत्तराखंड के लिए कुछ भी नहीं- प्रीतम सिंह
निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद ही राजनैतिक गलियरों में भी हलचल होने लगी। उत्तराखंड के कोंग्रेसी नेता प्रीतम सिंह ने बजट को निराशाभरा बजट करार दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड के लिए कुछ भी नहीं है। उत्तराखंड कि जनता को केंद्र से ग्रीन बोनस, जीएसटी प्रतिपूर्ति कि उम्मीदे थी। जिस पर सरकार खरी नहीं उतरी है।
