नाबार्ड के सहयोग से सूबे में बनने जा रहे 50 हजार पाॅलीहाउस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में नाबार्ड के सहयोग से 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। जिनका निर्माण राज्य में 02 वर्ष के अन्दर किया जायेगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा। जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी साथ ही मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास कर रही हैं।