लोकसभा चुनाव 2024 पास हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की तिथि का ऐलान कर दिया है। बता दें टिहरी लोकसभा पर 26 मार्च को नामांकन भरा जाएगा। वहीं अल्मोडा में 22 मार्च को प्रत्याशी नामांकन भरेंगे।
BJP ने किया नामांकन की तिथि का ऐलान
इसके अलावा हरिद्वार में 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन होगा। जबकि 26 मार्च को ऑफलाइन फॉर्म जमा होगा। इसके अलावा नैनीताल सीट पर 27 मार्च को नामांकन होगा। वहीं पौड़ी सीट पर प्रत्याशी 26 मार्च नामांकन भरेंगे।
नामांकन के दौरान सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद
इस दौरान हर प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बता दें नामांकन के दौरान जुलूस और रोड शो भी किया जाएगा ताकि चुनाव से पहले भाजपा अपने पक्ष में माहौल बना सके।
