पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो पति ने लगा लिया मौत को गले, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चिकन न बनाने पर पति ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया। पहले तो युवक ने चिकन ना बनाने पर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। उसके बाद कमरे में जाकर खुद ही अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया।

मामला झांसी के मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। पवन कुमार (36) की चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पवन के बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया कि बुधवार रात पवन ने प्रियंका को दो से तीन बार चिकन बनाने के लिए कहा। जिसके लिए प्रियंका ने मना कर दिया। प्रियंका ने कहा की वो कल बना देगी। लेकिन पवन रात को ही चिकन बनाने की जिद पर अड़ गया।

चिकन न बनाने को लेकर पहले दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। दूसरी तरफ पवन ने भी अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पवन के भाई कमलेश ने बताया कि वो रात को छत पर सोया हुआ था। देर रात जब वो छत से नीचे आया तो पवन अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। जिसके बाद उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर पवन करीब करीब छह फीट ऊंची खूंटी से लटका हुआ था। आनन फानन में जब तक उसे नीचे उतारा तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।