उत्तराखंड के लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रहलाद मेहरा ने कृष्णा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर सुनने के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है ।

कौन थे प्रहलाद मेहरा ?

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में जन्में प्रहलाद मेहरा को बचपन से ही गाने बजाने का शौक था। जिसके चलते साल 1989 में उन्होंने अल्मोड़ा के आकाशवाणी में श्रेणी A की पदवी भी हासिल की थी।

ये हैं प्रहलाद मेहरा के हिट सांग्स

प्रहलाद मेहरा ने कई कुमाऊंनी गाने गाए थे। का छ तेरो जलेबी को डाब, चांदी बटना दाज्यू, कुर्ती कॉलर मां मेरी मधुली, पहाड़ की चेली ले, दु रवाटा कभे न खाया, एजा मेरा दानपुरा के अलावा भी वो 150 से ज्यादा गानों को आवाज दे चुके हैं। इसके साथ ही प्रहलाद मेहरा 150 से ज्यादा बच्चों को संगीत भी सिखा चुके हैं।