उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों ने चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर सावधान रहने की अपील की है.
चार जिलों में आज भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि शेष अन्य जनपदों में भी हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है.
