मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी नायाब ने साझा की है। बता दें पंकज उधास को पहचान फेमस गजल चिट्ठी आई है से मिली थी। उनकी मौत की खबर के बाद से उनके फैंस में शोक की लहर है।
बता दें पंकज उधास चारण का जन्म 17 मई 1951 में हुआ था। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली थी। जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था।
