2015 की धांधली के चलते उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से 20 दरोगा निलंबित जानिए क्या है कारण

उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 दरोगाओं को एक साथ निलंबित किया गया हैं।जिसके आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को जारी कर दिए गए हैं, आपको बता दें कि वर्ष 2015 में 339 पदों पर दरोगा भर्ती हुई थी जिसमें अंदेशा जताया गया था कि किस तरह पूरी भर्ती नकल के जरिए घपले बाजी में हुई जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी जिसकी रिपोर्ट आने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने 20 दरोगाओ को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गौरतलब है कि यहां भर्ती करीब 8 वर्ष पूर्व 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी इस सीधी भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर को दी गई थी हालांकि इस दौरान भी भर्ती में घपले के आरोप लगे थे लेकिन सरकार की ओर से जांच न कराने के कारण मामला दब गया था जो कि अब उजागर हुआ है ।