मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ नैनीताल सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की। सीएम ने तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि संत की हत्या करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसआईटी अपना काम कर रही है।
