देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष की महिलाओं और बच्चों को डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट
घटना सोमवार की है। पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के दंगाई दूसरे पक्ष के घर घुस गए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। मारपीट के चलते कई महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने PAC की मदद से पाया हालत पर काबू
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएसी की मदद से किसी तरह मामला शांत कराया। अब पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
