कुमाऊं में लगातार तीन दिनों से हुई मूसलाधार बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं. जिसके बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया.
निरीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालातो का जायजा लिया और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गौला नदी से हो रहे भू कटाव को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा कार्यों के निर्देश दिए।
अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहकर राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए इसके बाद मुख्यमंत्री उधम सिंह नगर और चंपावत क्षेत्र में हवाई दौरा करने के लिए रवाना हुए।
