ऊधम सिंह नगर में डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर, आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहनों पर सवार सभी व्यक्तियों के लिए डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।
इस नई पहल की शुरुआत करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज डीडी चौक, रुद्रपुर में दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें हेलमेट पहनने के लाभ समझाए।
एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें छात्रों और आम जनता को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है।