प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 24 घंटे के भीतर 110 नए कोरोना संक्रमित के मरीज मिले हैं।
देहरादून जनपद से सामने आए कोरोना के सबसे अधिक मामले
राजधानी देहरादून में सबसे अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बता दें देहरादून जनपद से 48 मामले, नैनिताल से आठ, चंपावत से नौ, पौड़ी से चार, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर से तीन– तीन मामले, टिहरी से तीन, हरिद्वार से पांच, चमोली से चार, अल्मोड़ा से दो और बागेश्वर जनपद से एक मरीज मिला है। वही राज्य में एक्टिव केस की संख्या 311 पहुंच गई है।
