उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गया है जिसमें 12वीं क्लास के पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रुप से टॉप किया है वहीं 10 वीं क्लास की छात्रा प्रियांशी रावत ने बाजी मारी है
10 वीं और 12 वीं का ये रहा परिणाम
आज 11:30 पे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार 12 हजार 377 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 1 लाख 179 छात्रों ने परीक्षा पास की।
10वीं का परीक्षा परिणाम 88.14 प्रतिशत रहा। जबकि 12 वीं के 92 हजार 20 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 76 हजार 39 छात्रों ने परीक्षा पास की इसके साथ ही 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।
यहां देखें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं और 10वीं का परिणाम देखने के लिए आप Uttarakhand Board of School Education, Government of Uttarakhand की वेबसाइट uaresults.nic.in पर किल्क कर देख सकते हैं इसके अलावा ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।
