संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC CIVIL SERVICES RESULT) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। इसमें आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें उत्तराखंड की दो बेटियों ने अपना नाम दर्ज करवाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बागेश्वर की कल्पना पांडे और रुद्रप्रयाग की कंचन डिमरी का आईएएस के लिए चयन हुआ है। बता दें बागेश्वर जनपद में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है। जबकि कंचन डिमरी ने भी उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है।
कंचन डिमरी रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की रहने वाली है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। उनकी बेटी कंचन ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।
आप ऐसे कर सकते हैं UPSC CIVIL SERVICES RESULT का रिजल्ट चेक
- पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
- आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अब पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
- मेरिट लिस्ट को चेक करें और उसे डाउनलोड कर ले।
