UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी है आपको बता दे इस मामले के मुख्य आरोपी हकम सिंह के सहयोगी चंदन सिंह मनराल और अंकित रमोला की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का आकलन कर एसटीएफ ने डीएम देहरादून को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेज दी हैं।जांच में पाया गया कि अभियुक्त चन्दन मनराल द्वारा वर्ष 2015 से अब तक परिक्षाओं की धांधली से लगभग ₹10,27,16,508/- की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। और दूसरे अभियुक्त अंकित रमोला जो कि हाकम सिंह का खास आदमी है, उसकी संपत्ति ₹40,00000/की हैं।
इससे पूर्व हाकम सिंह की सम्पत्ति के जब्तीकरण का मामला माननीय जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है..वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गैंग के हर सदस्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए एसटीएफ द्वारा हर पहलू पर गहनता से विवेचना की जा रही हैं और माननीय न्यायालयों में प्रभावी पैरवी भी की जा रही है। शेष अभियुक्तों की चल-अचल सम्पत्ति का भी आंकलन कर शीघ्र जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपील की गई है की कोई भी व्यक्ति अगर इस परीक्षा गिरोह के किसी भी सदस्य की संपत्ति के बारे में जानकारी रखता हो तो उसकी सूचना एसटीएफ को किसी भी माध्यम से भेज सकता है उसका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
