H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने हरिद्वार जिले के रुड़की में दस्तक दे दी है। रुड़की निवासी एक महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। महिला का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है।
महिला का चल रहा हायर सेंटर में उपचार
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से महिला की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद महिला के परिजन महिला को एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हायर सेंटर में विभिन्न जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया की महिला में H3N2 की पुष्टि हुई है। बता दे महिला का हायर सेंटर में ही उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने की एहतियात बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक सीएमओ हरिद्वार ने बताया कि H3N2 इन्फ्लूएंजा से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसको लेकर सावधानी व एहतियात बरतने की जरूरत है।
भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय मास्क जरूर लगाएं और हाथों को साबुन से धोएं या फिर सैनिटाइजर्स से समय-समय पर साफ करें।
