मसूरी में सड़क हादसा: जीरो पॉइंट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चार घायल

मसूरी में सोमवार को जीरो पॉइंट पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मसूरी जीरो पॉइंट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया हैl

घायलों की पहचान करण (32), आशीष (21), रोशन (20) और आकाश (20) के रूप में हुई है। सभी लोग दिल्ली निवासी हैं l यह घटना सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज़ गति के कारण होने की आशंका जताई जा रही है l स्थानीय निवासियों ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।