नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, करोड़ों रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रूड़की के मंगलौर क्षेत्र में एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की 1110 ग्राम स्मैक बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो रुपए बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक एक आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है. जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहिमे हैं. मंगलौर कोतवाली में तीन लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई के बाद से क्षेत्रीय पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं. बता दें नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने में मंगलौर पुलिस नाकाम साबित रही है. सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर करोड़ों रुपए की खेप कैसे मांगलौर पहुंची. बता दें देहरादून से आई एसटीएफ की टीम ने करोड़ों की खेप बरामद की है. जिसके बाद से पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं