देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से देहरादून में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।
लूट की जताई जा रही आशंका
घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थी। बता दे उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था।
जान पहचान के व्यक्ति पर शक
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। बता दे इस से पहले भी घर में चोरी हो चुकी है। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर का दरवाजा भी खुला था।
शुक्रवार से फोन नही उठा रही थी बुजुर्ग महिला
बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों ने बताया की शुक्रवार रात से ही वो फोन नही उठा रही थी। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था।
