देहरादून में विधानसभा केदारनाथ से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर सीएम धामी ने विधायक को उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी.
नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने ली शपथ
सीएम धामी ने कहा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की यह विजय सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को समर्पित है. पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वविख्यात केदारनाथ धाम और समूचे क्षेत्र में हुए समग्र विकास पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है. केदारनाथ की जनता ने आशा नौटियाल और भाजपा पर जो विश्वास और अपेक्षाएं जताई हैं, हम उन पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे.
