आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए प्रभारी मंत्री पर समय नहीं, हल्द्वानी में देख रहीं रेसलिंग मैच !

नैनीताल जिले में बारिश और आपदा से भारी नुकसान हुआ है एक ओर जहां कुमाऊं को जोड़ने वाला पुल का हिस्सा बह गया है जिससे पुल अनिश्चितकालीन के लिए बंद हो गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी भूस्खलन से खतरे की जद में आ गया है। लेकिन आपदा की इस घड़ी में प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बजाय जिले की प्रभारी मंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी में रेसलिंग का आनंद ले रही है.

मंत्री जी को आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने और निरीक्षण करने का समय नही है क्योंकि मंत्री जी रेसलिंग फाइट देखने मे मस्त है दल बल और भाजपा नेताओं के साथ मंत्री जी आपदा में लोगों के बीच जाकर मदद पहुंचाने के बजाय रेसलिंग मैच में मस्त है. इस कार्यक्रम के बाद वो आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के बजाय वापस देहरादून लौट गई.

जब प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से पूछा कि आप रेसलिंग में तो आई और आपके जिले में इतनी बड़ी आपदा आई है आपने उसका निरीक्षण तक नहीं किया गया तो इस पर प्रभारी मंत्री रेखा आर्य मीडिया की बातों का बचाव करते हुए गोलमोल जवाब देते हुए दिखाई दी हैं. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह लगातार जिलाधिकारी से अपडेट ले रही है और जरूरत पड़ी तो निरीक्षण भी करेंगी.

गौरतलब है कि रेसलिंग के द ग्रेट खली के प्राइवेट शो का शुभारंभ करने प्रभारी मंत्री रेखा आर्य तो आ गई लेकिन आयोजन से कुछ किलोमीटर दूर आपदा प्रभावित क्षेत्र जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी शामिल है उसको देखने की मंत्री जी ने जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि वह मीडिया के सवालों को टालते हुए नजर आई।