मातृ शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मचारियों ने की पदोन्नति की मांग

उत्तराखण्ड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज संगठन के सदस्यों के साथ मिल कर प्रेसकांफ्रेंस की। आपको बता दे प्रेसकांफ्रेंस कर संघ के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी पर शोषण के आरोप लगाए साथ ही कार्यकारिणी को भंग करने की बात कही। पदाधिकारियों का कहना है की कार्यकारिणी द्वारा कूटरचित तथा कथाकथित नियमावली में निहित प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा हैं। जिस दौरान उन्होंने कहा की कार्यकारिणी किसी भी तरह की परेशानी का ना तो निदान करती है और न ही शासन तक हमारी समस्या पहुंचा पाती है साथ ही उन्होंने कहा की कार्यकारिणी पै ग्रेड बढाने से लेकर पदाधिकारियों के होने वाले परमोशन जैसे मुद्दों पर मौन साधे हुए हैं।