चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति चमोली द्वारा कार्यक्रम आयोजित कीया गया। गौरा देवी स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थापिका हंस फाउंडेशन माता मंगला ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम जोशीमठ के रविग्राम स्थित जेपी खेल मैदान मै आयोजित किया गया।
गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति चमोली द्वारा आयोजित गौरा देवी स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थापिका हंस फाउंडेशन माता मंगला ने किया। कार्यक्रम में हिमवंत प्रदेश न्यूज के सम्पादक (पत्रकार) भानु प्रकाश नेगी को चमोली जनपद के सभी ब्लॉकों में हंस फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा जागरूक व सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माता मंगला ने कहा कि नारी समाज का सम्मान विकसित समाज की पहचान है। यहां की नारी शक्ति को देखकर लगता है कि रैणी गांव बहुत सुंदर है। यहां की महिलाओ में बहुत ऊर्जा है। ये बहुत मेहनती हैं। यह दिन दिल को छूने वाला दिन है। यहां हमें जो सम्मान दिया गया है वह हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां नारी सम्मान नही होता उस समाज का कभी कल्याण नही हो सकता है।
माता मंगला ने कहा कि आज हमारे समाज में नारी के अपमान की कई घटनायें होती हैं। हम सब को इस अवसर पर बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। शहरों में रहने वाले लोगो से ज्यादा गांव के लोग स्वास्थ्य है और उन्हें भगवान का सीधा आशीर्वाद भी मिल रहा है। माता मंगला ने कहा कि मां गौरा देवी की सोच बलिदान व त्याग को नमन व बंदन है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए पेड़ों को कटने नहीं दिया। उनके साहस के बल से 25 सौ पेड़ कटने से बच गये।
गौरा देवी की प्रेरणा विश्वभर की नारी के लिए शक्तिपुंज बनी है। यही कारण है कि नारी आज समाज में सिर उठाकर चल रही है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होने सभी लोगों से आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार के प्रयोग करने की भी अपील की।
