India is on the moon: चंद्रयान–3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग, साउथ पोल पर उतरने वाला बना पहला देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई है। इसके साथ ही अब भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान को उतारा है।