उत्तराखंड में नौ मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ़ रहने की संभावना है। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
उत्तराखंड में 9 मार्च को मौसम कैसा रहेगा
बता दें राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 29°C, न्यूनतम तापमान 16° C रहने की सम्भावना है। जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान 24°C, न्यूनतम तापमान 11°C,पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम तापमान 8°C चमोली में अधिकतम तापमान 24°C, न्यूनतम तापमान 7°C, पौड़ी में अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है।
12 मार्च को उत्तरखंड में बदलेगा मौसम
आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क और साफ़ रहेगा, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-रात ठंड बनी रह सकती है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है। किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन 12-13 मार्च के आसपास कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।