हल्द्वानी हिंसा : सरकारी वाहनों में आग लगाने वाले उपद्रवी गिरफ्तार, 58 दंगाई हो चुके हैं अरेस्ट

नैनीताल पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 14 उपद्रवियों को आज गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आज बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी करने वाले आरोपियों की cctv की मदद से पहचान कर 14 आरोपियों की गिरफ़्तारी की है.

बता दें अभी तक पुलिस कार्रवाई में कुल 58 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपियों की पहचान फैजान और शहजाद के रैप में हुई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों ने दंगे के दौरान गाड़ी में पेट्रोल डालकर थानाध्यक्ष मुखानी के सरकारी वाहन में आग लगाई थी। इस दौरान कुर्की किए गए तीन नामजद उपद्रवी भी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास पेट्रोल बम एवं लूटी गई मैगजीन और बनभूलपुरा मोमबत्ती फैक्ट्री के सामने इस्तेमाल चार पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं।