हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीते 8 फरवरी को हुई हिंसा और आगजनी के एकमात्र फरार वांटड़ अब्दुल मोईद को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के बेटे फरार वांटेड अब्दुल मोईद को हल्द्वानी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच को आगे बढ़ाते हुए अभी और गिरफ्तारियां होनी है।
सफिया मलिक चल रही फरार
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि महिला उपद्रवियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही एक अन्य मुकदमे में अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मालिक और अब्दुल मलिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। बता दें अब्दुल मलिक पत्नी सफिया मलिक अभी भी फरार चल रही है।
