GST के असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास में जारी है पूछताछ

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हजार की घूस लेते गिरफ़्तार किया है।

GST के असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

साल 2015 के पीसीएस अधिकारी डॉक्टर शशिकांत दुबे के आवास पर विजिलेंस की टीम तलाशी ले रही है। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ अभी जारी है। बता दें धामी सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए बीते कुछ दिनों में राज्य कर समेत लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है।

भ्रष्टाचार पर जारी है धामी सरकार का प्रहार

सीएम धामी ने साफ किया है कि विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।