लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी राज्यों से आए लोगों को अपने-अपने राज्यों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी अनूठी संस्कृति और गौरवशाली परम्पराओं की झलक देखने को मिली. राज्यपाल ने कहा भारत की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है। हमारे राज्यों की परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत हमारी एकता और गौरव को बढ़ाती हैं। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी मेलजोल बढ़ता है, जो देश की एकता और अखंडता को और अधिक सशक्त बनाता है।
