12 जून से योगनगरी ऋषिकेश से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलेगी, जो तमाम ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा कराएगी.![]()
हरिद्वार: भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा, जो यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन एक सोशल ट्रेन है, जो यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों तक लेकर जाएगी. आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेस कर पूरे यात्रा मार्ग और किराए की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए यह ट्रेन आगामी 12 जून से योगनगरी ऋषिकेश से चलेगी जो हरिद्वार मुरादाबाद होते हुए सभी ज्योतिर्लिंगों वाले स्थानों पर जाएगी. जो यात्री एक साथ किराया नहीं दे सकते, उनके लिए ईएमआई की सुविधा भी रखी गई है.
सबसे पहले महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उसके बाद ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के पश्चात 23 जून को यह ट्रेन वापस योगनगरी ऋषिकेश लौटेगी. आईआरसीटीसी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन में यात्रियों से बहुत कम किराया रखा गया है. पैकेज की कीमत स्लीपर से लेकर एसी क्लास तक करीब 24 हजार से 54 हजार रूपए के बीच रहेगा. इस पैकेज में उन्हें नाश्ते से लेकर खाने तक की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि जो यात्री एक साथ इतनी रकम नहीं दे सकते, वो इस पैकेज को ईएमआई पर भी ले सकते हैं.
उन्होंने बताया कि आगामी 29 जुलाई से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दूसरी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन होगा, जो यात्रियों को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएंगी. जो तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी. इसका किराया भी करीब करीब 24 हजार से 54 हजार रूपए के बीच रखा गया है. इसके अतिरिक्त हवाई यात्रा टूर पैकेज भी चला रही है जिसमें भूटान, सिंगापुर मलेशिआ, नेपाल, बाली, वियतनाम, श्रीलंका जैसे देशों में भ्रमण का मौका मिलेगा. स्थ ही देश के अन्य भागों धर्मशाला, खाज्जिअर, कश्मीर, दार्जिलिंग, 4 शक्तिपीठ यात्रा, ज्योतिर्लिंग यात्रा, हम्पी यात्रा, भोपाल-पंचमणी, लदाख, दिव्या दक्षिण, केरला, अंडमान, मैसूर ऊटी में भी आईआरसीटीसी द्वारा यात्रा टूर पैकेज दिया जा रहा है.
