हल्द्वानी से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। टीपी नगर क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिता ने की बेटी के साथ अश्लील हरकत
घटना हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने बताया की उसके ड्यूटी जाने के बाद उसका पति अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। मासूम ने अपनी मां को आप बीती सुनाई।
आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला ने बताया कि उसने जब अपने पति से इसके बारे में पूछा तो आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट दी। पीड़िता ने बताया कि वे पूर्व में भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने किशोरी के मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
