उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बीते वर्ष में जबरदस्त उछाल मारी है. राज्य की जीडीपी (GDP) 6.61 % बढ़ी है. प्रति आय में 11.33% की वृद्धि दर्ज की गई है. बीते दो सालों में 9.31 लाख नए रोजगार सृजित हुए हैं। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बीते शनिवार को उत्तराखंड के आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े पेश किए।
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में शानदार बढ़त
• 2023-24 में राज्य की अर्थव्यवस्था 3,32,000 करोड़ रुपये थी, जो 2024-25 में बढ़कर 3,78,000 करोड़ रुपये हो गई।
• GDP 6.61% तक पहुंच गई, जो राष्ट्रीय स्तर पर 6.4% से अधिक है।
• 2024-25 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का अनुमान 217.82 हजार करोड़ रुपये का है, जबकि 2023-24 में यह 204.32 हजार करोड़ रुपये था।
किन सेक्टर्स का रहा सबसे बड़ा योगदान?
राज्य की GDP में प्रमुख सेक्टर्स का योगदान:
• सेवा क्षेत्र (46.2%) – टूरिज्म, बैंकिंग, सरकारी सेवाएं, व्यापार और होटल इंडस्ट्री शामिल हैं।
• मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (44.65%) – जो पहले 46.84% था, इस साल इसमें हल्की गिरावट आई है।
• प्राथमिक क्षेत्र (9.34%) – इसमें कृषि और मत्स्य पालन शामिल हैं।
उत्तराखंड में रोजगार और प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी
• राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय ₹2,74,064 हो गई है, जो कि 11.33% अधिक है।
• श्रम शक्ति भागीदारी दर 2022 में 48.7% थी, जो 2024 में बढ़कर 58.1% हो गई।
• पिछले दो वर्षों में 9.31 लाख नए रोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे बेरोजगारी दर में कमी आई है।
कौन-कौन से सेक्टर सबसे तेजी से बढ़े?
• लोक प्रशासन एवं अन्य सेवाएं – 13.58%
• निर्माण क्षेत्र – 12.08%
• मत्स्य पालन – 9.39%
• रेलवे – 9.04%
• परिवहन एवं संचार सेवाएं – 8.64%
• खनन एवं उत्खनन – 7.5%
• वित्तीय सेवाएं – 6.78%
आर्थिक विकास से आम जनता को क्या फायदा होगा?
• रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
• व्यापारियों और निवेशकों को अधिक लाभ मिलेगा।
• इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा।
• पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ग्रोथ होगी।
