DM ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए मानसून से पहले काम पूरा करने के निर्देश

नैनीताल की जिलाधिकारी ने मानसून के मद्देनजर आपदा प्रभावित क्षेत्र और आपदा को लेकर धरातल पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को मानसून से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

DM ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पिछले साल आपदा में बरसात के कारण हुए नुकसान वाले प्रभावित क्षेत्रों पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने हल्द्वानी के कलसिया और रकसिया नाले से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपदा मद से किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

मानसून से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जल्द से जल्द सभी विभागों व उनके निर्माणदाई संस्थाओं को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे बरसात में किसी तरह का कोई नुकसान न हो।