धारचूला में मजदूरों पर नेपाल की तरफ से एक बार फिर हुआ पथराव

धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। जिस दौरान नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। घटना शुक्रवार की शाम की है। घटखोला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से एक बार फिर पथराव किया गया है। इस पथराव में डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। पथराव में डंपर चालक भी मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है। नेपाल की ओर से की गई पथराव की यह 11वीं घटना है। बार-बार हो रहे पथराव की घटना से भारतीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।डंपर चालक नेपाल निवासी दनवीर सावंत चोटिल बताया जा रहा है। घटना के दौरान मौके के पर अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी आपरेटरों को काम छोड़कर लौटना पड़ा।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाजरागी फैल गई। सभासद प्रेमा कुटियाल और महिराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। कुछ लोग बार-बार इस तरह पत्थरबाजी कर संबंधों को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।