38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि का हुआ ऐलान, यहां जानें कब होंगे

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि का ऐलान हो गया है. बता दें बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मुलाकात की.

पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर आज बैठक के दौरान उत्तराखंड में होने वाले “38वें राष्ट्रीय खेलों” का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के बीच किए जाने पर स्वीकृति मिली है. बता दें लंबे समय से उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों की तिथि के लिए उत्सुक थे. लंबे समय के इंतजार के बाद खिलाड़ियों की इच्छा पूरी हो गई है.

बता दें राष्ट्रीय खेलों के साथ ही “Winter National Games” का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किए जाने का निर्णय लिया गया है. मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उत्साहित है. बता दें खेलों की तिथि के ऐलान के बाद सरकार ने अपनी तैयारी तेज कर दी है.