उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भी तीव्र दौर की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.
