सोशल मीडिया पर एक बच्चे का विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है की बच्चे के मूंह से धुआँ निकल रहा है और नीचे कैप्शन लिखा हुआ है की बच्चे की मौत हो गई है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया काफी समय से एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है की मेले में। बच्चा एक स्टॉल पर खड़ा है फिर स्टॉल के पीछे खड़ा आदमी एक गिलास में कुछ भरकर इस बच्चे को देता है, जिसमें से काफी धुंआ निकल रहा है। बच्चा धुएं समेत ही वो चीज पी लेता है और चंद मिनटों के बाद वो अपना पेट पकड़कर चिल्लाने लगाता है। वीडियो देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की बच्चा दर्द से कराह रहा है और फिर बच्चा बेहोश हो जाता है।
फैशन बन चुका है धुंए वाला खाना
बता दें की अगर आपके खाने पीने की किसी भी चीज से सफेद गाढ़ा धुंआ निकले तो ये साफ है कि उस चीज में ड्राई आइस या लिक्विड नाईट्रोजन का इस्तेमाल किया गया है और आमतौर पर खाने को थोड़ा फैंसी लुक देने के लिए लोग ऐसी चीजों का यूज करते हैं।

बच्चे की मौत के दावे में है कितनी सच्चाई
ये घटना कर्नाटक के दावणगेरे की है, बताया जा रहा है की बच्चे की मौत का दावा बिलकुल गलत है। कहा जा रहा है बच्चे ने स्मोक बिस्किट खाया था जिस वजह से उसकी तबीयत थोड़ी खराब जरूर हुई थी लेकिन बाद में ठीक हो गया ।

