प्रदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चंपावत जनपद में भी मूसलाधार बारिश के चलते बारिश का पानी लोहाघाट के जिला पुस्तकालय में घुस गया। जिस कारण पुस्तकालय तालाब में तब्दील हो गया।
पुस्तकालय में पानी भरने के कारण पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। पुस्तकालय में पानी आने के कारण छात्र-छात्राएं व पुस्तकालय में तैनात कर्मी पानी को निकालने में जुट गए। लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। क्योंकि बारिश का पानी लगातार पुस्तकालय में घुस रहा था।
छात्र छात्राओं को मजबूरन अपने घरों की ओर लौटना पड़ा।छात्र छात्राओं ने प्रशासन से पुस्तकालय में बारिश का पानी घुसने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
