बड़ी खबर : हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पिछले 16 दिन से फरार चल रहा था. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही थी. आखिरकार आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

अब्दुल मलिक को किया दिल्ली से अरेस्ट

नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा की घटना में नामजद आरोपी अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है है। डीजीपी अभिनव कुमार ने आरोपी को अरेस्ट करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। बता दें नैनीताल पुलिस अभी तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।