हल्द्वानी हिंसा पर अरविंद पांडेय का विवादित बयान, बोले सीधे ऊपर जाएगा दंगाई

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद सोमवार को गदरपुर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अरविंद पांडेय ने बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर विवादित बयान दिया है।

हल्द्वानी हिंसा पर अरविंद पांडेय का विवादित बयान

नैनीताल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने बनभूलपुरा में हुई हिंसा पर विवादित बयान देते हुए कहा कि देवभूमि में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। जो दंगा करेगा वो सीधे ऊपर जाएगा उसको नीचे रहने का कोई हक नही है। क्योंकि दंगाई किसी जाति या मजहब का नही होता ये सिर्फ जाहिल लोग हैं, जो समाज और इंसानियत के दुश्मन हैं। अरविंद पांडेय ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए देवभूमि उत्तराखंड में कोई जगह नही है।