कोटद्वार-पौड़ी हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार देवीखाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में एक व्यक्ति सवार था।
हादसे की जानकारी स्कूली बच्चों ने लोगों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के दौरान कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एसडीआरएफ के जवानों ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
