उत्तराखंड के सम्मान और पहचान का प्रतीक सामाजिक व सांस्कृतिक महोत्सव कौथिग-मुंबई का 12 दिवसीय आयोजन गुड़ी पाड़वा के दिन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। यह उत्सव 22 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के नेरुल स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा।
उत्तराखंड का बढ़ाएंगे मान
कौथिग उत्सव में उत्तराखंड के कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जितने की तैयारी में जुट गए हैं। इस उत्सव के मौके पर संगीत के क्षेत्र से जुबिन नौटियाल, पवनदीप, प्रसून जोशी और कलाकार सुधीर पांडेय, उर्वशी रौतेला, हिमानी शिवपुरी अपनी प्रस्तुति देकर उत्तराखंड का मान बढ़ने का काम करेंगे।
