कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा की यह उपलब्धि हम सबके लिए गर्व का क्षण हैं। पुराणों में गढ़वाल को केदारखंड और कुमाऊं को मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया हैं। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा से अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात कही हैं। उनके नेतृत्व में सांस्कृतिक नवजागरण में उत्तराखंड सरकार भी कार्य कर रहीं हैं।

