देश में आज यानी की 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप मनाया जाता है।इस दिन को मनाने की शुरुआत 2009 से की जा रही हैं। सरकार ने इसके लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना क्योंकि यही वह दिन था जब 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस अवसर पर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार की और से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन क्या इतना काफी है ?
