आज दूसरे दिन भी मकर सक्रांति के पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में तड़के से ही स्नान जारी हो गया हैं। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों में डुबकी लगाने पहुंचे है। श्रद्धालुओं की डुबकी के आगे कड़ाके की ठण्ड का भी असर देखने को नहीं मिला। हिन्दू धर्म में मकर सक्रांति के अवसर पर गंगा में स्नान और दान का अहम महत्व माना जाता हैं। मकर सक्रांति के मौके पर साल का पहला सबसे बड़ा गंगा स्नान माना जाता हैं। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं और इसके साथ ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में भी जाते हैं। इसलिए मकर सक्रांति के मौके पर यह स्नान काफी अहम माना जाता है। आपको बता दे इस बार मकर सक्रांति का मुहूर्त रविवार तक हैं।
आप भी देखिये श्रद्धालुओं का यह वीडियो जिसमे श्रद्धालुओं ने ठण्ड की फिक्र न करते हुए भक्ति में लीन होकर डुबकी लगायी।
