हल्द्वानी : डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

हल्द्वानी में सोमवार को एक डायग्नोस्टिक सेंटर में भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई.

बता दें फायर ब्रिगेड की चार गाडियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया की बेसमेंट से अब तक पांच बाईक को निकाल लिया गया है वही बेसमेंट में मौजूद चार कार मे से एक सुरक्षित है जबकि तीन कार और दो बाईक आग की चपेट मे आयी है, गनीमत है की अब तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

बाईट- हरबंस सिंह, एसपी क्राइम